पब्लिक फर्स्ट | भोपाल |

राजगढ़ और पचमढ़ी में 8 डिग्री के नीचे आया, दिन में राहत

मध्यप्रदेश में अब रातें भी सर्द हो गई हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात तेज ठंड रही। खासकर राजगढ़, पचमढ़ी और उमरिया में टेम्प्रेचर 8 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। उमरिया में शुक्रवार की रात को तापमान 6.5, पचमढ़ी में 7.2 डिग्री रहा। दिन के टेम्प्रेचर में जरूर मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उत्तर से सर्द हवाएं आने से ठिठुरन बनी हुई है।

गुरुवार को कई शहरों में तापमान 28 डिग्री के नीचे ही रहा। पचमढ़ी-मलाजखंड में तो तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, लेकिन मध्यप्रदेश में इसका असर कम है। वहीं, बादल छंट गए हैं। उत्तर से सर्द हवाएं आ रही हैं। इस कारण दिन-रात के टेम्प्रेचर में गिरावट हुई है। अगले दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के गुजरने के बाद तापमान में और भी गिरावट होगी। publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.