पब्लिक फर्स्ट | भोपाल|

इंदौर, उज्जैन में सीजन की सबसे सर्द रात, भोपाल, ग्वालियर में भी ठिठुरन बढ़ी

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। प्रदेश में सबसे सर्द रात पचमढ़ी की रही। रविवार रात पारा 6.4 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन में सबसे कम है। इंदौर और उज्जैन में भी इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। इंदौर में रात का तापमान पहली बार 12.6, उज्जैन में 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

ग्वालियर में लगातार 8 दिन से न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे है। भोपाल में भी टेम्प्रेचर में गिरावट आई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 दिन तक ठंड का असर बना रहेगा। IMD (इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) भोपाल ने अगले 48 घंटे में रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की बात कही है। ऐसे में ज्यादातर शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे आ सकता है।

उमरिया, रीवा भी पचमढ़ी जैसे ठंडे

उमरिया, पचमढ़ी और रीवा की रात सबसे सर्द रही। यहां रविवार रात का पारा 6.4 दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 12.6 इंदौर में रहा। बाकी शहरों में इससे कम ही टेम्प्रेचर रहा। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.