पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली |

देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान है। आज के समय देशभर में करोड़ों किसानों की आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि है। गौर करने वाली बात है कि देश में कई किसान आज भी आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। केंद्र सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 15 किस्तें जारी कर चुकी है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में जिसकी मदद से आप केंद्र सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

आप आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 

https://youtu.be/beMontKadFo

यहां आपको New Farmers Registration का विकल्प मिलेगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करके पूछी गई सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है। यह करने के बाद आपको इमेज कोड दर्ज करना है। 

इसके बाद आपको ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको इसको फिल करना है। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

आपको यहां जरूरी जानकारियों को दर्ज करके जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। इस तरह आप आसानी से इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply