ASI के सर्वे में व्यास जी के तहखाना से मिली 10 मूर्तियों में से आठ मूर्तियों को ट्रेजरी से इस तहखाने में वापस लाकर स्थापित किया गया है जिसकी पूजा चल रही है. जिन मूर्तियों को स्थापित किया गया है यह सभी मूर्तियां खंडित है जिसमें दो शिवलिंग के अरघे हैं. दो मूर्ति हनुमान जी की है यह भी खंडित है. एक खंडित मूर्ति भगवान विष्णु की है, एक माता लक्ष्मी की है, गणेश जी की प्रतिमा है और राम लिखे हुए जिस शिलापट्ट को एएसआई ने इस तहखाने से बरामद किया था, उसका भी पूजन चल रहा है. सिर्फ मूर्तियों की पूजा ही नहीं बल्कि ज्ञानवापी परिसर के नीचे व्यास जी के तहखाना में नौ दिनों का अखंड रामायण का पाठ चल रहा है. एक अखंड ज्योति जलाई गई है जो अब लगातार जलेगी जिसे बुझने नहीं दिया जाएगा. अखंड रामायण पाठ के लिए चार-चार घंटे की पुजारी की शिफ्ट लगी है, जिसमें 6 पुजारी लगातार नौ दिनों के इस अखंड रामायण के पाठ को कर रहे हैं.
Wednesday, March 11
Breaking News:
- #CG FIRST | सशक्त महिलाएं ही हैं समृद्ध छत्तीसगढ़ की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय |
- #CG FIRST | तकनीक के पंखों पर उड़ान भरती नारी शक्ति, छत्तीसगढ़ में आत्मनिर्भरता की नई कहानी |
- #CG FIRST | महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय |
- #MP FIRST | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: नारी शक्ति से ही संभव है विश्व में शांति |
- #CG FIRST | “लखपति दीदियों से छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भर – CM विष्णु देव साय” |
- #CG FIRST | UPSC में सफल युवाओं को CM विष्णु देव साय ने दी बधाई, वीडियो कॉल पर किया संवाद |
- #MP FIRST | सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उज्जैन में मास्टर प्लान की 27 सड़कों पर काम, 530 करोड़ की परियोजनाएं |
- #UP FIRST | हमीरपुर में अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से मिला सुसाइड नोट |
- #MP FIRST | सीएम डॉ. मोहन यादव ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को करेंगे फ्लैग ऑफ, 25 महिला बाइकर्स 1400 किमी की ट्रेल पर निकलेंगी |
- #CG FIRST | छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता पर CM के सख्त निर्देश |
