सागर दिनांक 04 फरवरी 2024: सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजकुलीन क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन रविवार को जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के द्वारा बाघराज मंदिर में किया गया। जिसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र से राजकुलीन क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इस चुनाव में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल से 250 से अधिक वरिष्ठ युवा क्षत्रिय समाज से लोग पहुंचे जिन्होंने योगेश सिंह गोलू पड़रई को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया। सभी की सहमति से योगेश सिंह गोलू को सुरखी विधानसभा क्षेत्र में समाज के लिए कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सभी समाजजनों ने बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत को आमंत्रित किया जहां पहुंचे हीरासिंह राजपूत ने नवनिर्वाचित सुरखी विधानसभा क्षेत्र के क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष गोलू सिंह पड़रई को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। हम सब समाज जन समाज के वरिष्ठ जन तथा युवाओं का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। इस आयोजन में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ जनों को समाज के परामर्श मंडल में शामिल किया गया है वहीं प्रत्येक मंडल में कार्यकारिणी गठन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी और सुरखी, जैसीनगर, बिलहरा, राहतगढ़, सीहोरा से आए सभी क्षत्रिय बंधुओ ने बैठक में लिए गए निर्णय का समर्थन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहब सिंह सेमरागोपालमन जैसीनगर ब्लॉक अंत्योदय समीति अध्यक्ष, साहब सिंह सागोनी पुरैना, जनपद अध्यक्ष व आयोजक बृजेंद्र रामबाबू सिंह, अंत्योदय समिति अध्यक्ष नर्मदा सिंह, बृजेंद्र सिंह, हरनाम सिंह मंडल अध्यक्ष, धीरज सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष, महेश सिंह, भगवत सिंह, रघुराज सिंह, शिवराज सिंह, अरविंद सिंह टिंकू राजा, डॉ हेमंत सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष, सूरज सिंह, छतर सिंह, रामराज सिंह औरिया, रतन सिंह, दरयाब सिंह, सुरेंद्र सिंह सरखड़ी, अशोक सिंह, वरूण सिंह, रामराज सिंह पडरई, राघव सिंह कुसुमगढ़, गोविंद सिंह, लखन सिंह बंजरिया, भैयाराम सिंह, आदि सहित समाज के कई वरिष्ठ जन व युवा उपस्थित रहे।
Tuesday, March 31
Breaking News:
- #MP FIRST | मध्यप्रदेश में शिक्षा को लेकर बड़ी पहल: 1 अप्रैल से शुरू होगा “स्कूल चलें हम” अभियान |
- #MP FIRST | मप्र में गेहूं उपार्जन की तारीख बढ़ने पर सियासत तेज, अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना |
- #SATYA DARSHAN | 2026 के तेल गैस संकट का असली सच । अब आगे क्या ??
- #MP FIRST | भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन: CM डॉ. मोहन यादव बोले- भारत विश्व की महाशक्तियों में शामिल |
- #MP FIRST | उज्जैन: भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा ने किए महाकाल भस्म आरती के दर्शन, परिवार संग की पूजा-अर्चना |
- #MP FIRST | एमपी–यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: साझेदारी से विकास को नई दिशा, वाराणसी में बड़ा आयोजन प्रस्तावित |
- #UP FIRST | हमीरपुर में भीषण आग: सड़क किनारे की तीन दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान |
- #MP FIRST | इंदौर को बड़ी सौगात: नर्मदा जल प्रदाय परियोजना के चौथे चरण का भूमि-पूजन, 1356 करोड़ से बदलेगी जल व्यवस्था |
- #MP FIRST | मध्यप्रदेश में MSME और स्टार्टअप्स को बड़ा बूस्ट: CM डॉ. मोहन यादव ने 169.57 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की |
- #MP FIRST | भोपाल में MSME और स्टार्टअप्स को बड़ा प्रोत्साहन, CM ने करोड़ों की राशि की अंतरित |
