उत्तर प्रदेश के वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार 31 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार को जल्द ही नए डीजीपी की नियुक्ति करनी होगी। सूत्रों के अनुसार, इस अहम पद के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों पर मंथन चल रहा है।
संभावित नामों की सूची इस प्रकार है:
1..राजीव कृष्ण (1991 बैच)
वर्तमान पद: अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड; निदेशक, विजिलेंस
सेवा अवधि: सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष शेष
खासियत: अनुभव और प्रशासनिक पकड़
2.दलजीत सिंह चौधरी
वर्तमान पद: डीजी, बीएसएफ
सेवा अवधि: सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक शेष
विशेष अनुभव: केंद्रीय बलों में नेतृत्व
3.आलोक शर्मा
वर्तमान पद: एसपीजी प्रमुख
सेवा अवधि: छह माह से अधिक शेष
प्रोफाइल: सुरक्षा क्षेत्र में गहरी पकड़
4.एम.के. बसाल (1990 बैच)
वरिष्ठता सूची में शीर्ष पर
लंबे प्रशासनिक अनुभव के साथ एक मजबूत दावेदार
5.तिलोत्तमा वर्मा
वर्तमान पद: डीजी, प्रशिक्षण
यदि नियुक्त होती हैं, तो प्रदेश की पहली महिला डीजीपी बनेंगी
विशेष अनुभव: लंबे समय तक सीबीआई में सेवाएं दीं
अन्य वरिष्ठ अधिकारी
आदित्य मिश्रा, संदीप तलुके और रेणुका मिश्रा जैसे अधिकारी भी वरिष्ठता सूची में मौजूद हैं।
क्या होगा आगे?
राज्य सरकार द्वारा अगले कुछ दिनों में नए डीजीपी के नाम पर अंतिम मुहर लगाए जाने की संभावना है। वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार के कार्यकाल को लेकर विस्तार की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
