बड़वानी: राज्य के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस जिला इकाई ने आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष ननेश चौधरी के नेतृत्व में पुराने कलेक्टोरेट परिसर के सामने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्य बिंदु:
कैबिनेट मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध
सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान की रक्षा की माँग
शहर के पुराने कलेक्टोरेट के सामने कांग्रेस द्वारा पुतला दहन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ननेश चौधरी और विधायक राजन मंडलोई की अगुवाई में प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाज़ी और माफी की माँग
हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ जिला कांग्रेस ने आज जमकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ननेश चौधरी, विधायक राजन मंडलोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के पुराने कलेक्टोरेट परिसर के सामने इकट्ठा हुए और मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने “सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “महिला अधिकारी के सम्मान में कांग्रेस मैदान में” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया और मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की।