उज्जैन, मध्यप्रदेश:
प्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों के विरोध में आज सकल हिन्दू समाज ने उज्जैन कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यह केवल व्यक्तिगत अपराध नहीं, बल्कि एक संगठित राष्ट्रविरोधी षड्यंत्र है जिसकी NIA से जांच कराई जाए।

प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि जिन व्यक्तियों ने ऐसे मामलों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग किया, उन्हें भी अभियुक्त बनाया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई कि पीड़ित परिवारों की ओर से FIR न होने की स्थिति में राज्य सरकार स्वयं संज्ञान लेकर मामला दर्ज करे।

मुख्य मांगें:

  • NIA जांच की मांग
  • सहयोगियों को भी आरोपी बनाया जाए
  • सुनियोजित अपराध की धाराओं में केस दर्ज हो
  • अपराधियों को फांसी की सज़ा दी जाए
  • बेटियों की अस्मिता की रक्षा का संकल्प

सकल हिन्दू समाज ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ ज्ञापन नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के विरुद्ध चेतावनी है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.