मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दिन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे जलगंगा संरक्षण अभियान के अंतर्गत शीतल दास की बगिया में घाटों की सफाई एवं सफाई मित्रों के सम्मान से होगी। यह कार्यक्रम स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री प्रातः 10:15 बजे भोपाल टॉकीज के पास स्थित ऐतिहासिक पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। यह स्थल विरासत संरक्षण की दिशा में प्रदेश सरकार की एक और पहल है।

दोपहर 11:45 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई अहम निर्णयों पर चर्चा होगी।

इसके बाद, दोपहर 1:30 बजे मंत्रालय में ही राज्य कर्मचारीगण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान उन्हें कर्मचारियों के हित में किए गए उल्लेखनीय निर्णयों और कार्यों के लिए दिया जाएगा।

शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें संगठनात्मक विषयों और आगामी रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.