मंगलवार, 3 जून 2025 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर भोपाल पहुंचे। राज भोज एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की और कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लिया

कांग्रेस कार्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते समय राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जूते नहीं उतारे, जबकि अन्य नेताओं ने परंपरा के अनुसार जूते उतारकर श्रद्धांजलि दी।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कसा तंज

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति और संस्कारों के विरुद्ध है, राहुल गांधी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ने भी सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की इस हरकत को लेकर निशाना साधा, वहीं कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए इसे बीजेपी की छोटी सोच बताया। कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को पार्टी के लिए नई ऊर्जा देने वाला बताया और संगठन सृजन अभियान को ऐतिहासिक बताया

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.