मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जनजातीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 330 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनजातीय समुदाय के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी वितरित करेंगे। यह सम्मेलन राज्य सरकार की जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।
अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें Public First News के साथ।
publicfirstnews.com
