पब्लिक फर्स्ट। बड़नगर। विजय नीमा।

इंगोरिया थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 फीट विद्युत केबल, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और अन्य सामान समेत ₹82,000 का माल बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एएसपी मयूर खंडेलवाल और एसडीओपी एम.एस. परमार के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बलेड़ी से संदिग्धों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने 17 जुलाई को इंगोरिया निवासी गजेन्द्र सिंह के ढाबे से चोरी की वारदात को स्वीकारा। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • अनोखी मोगिया (34)
  • शिवा उर्फ शिवनारायण मोगिया (27)
  • जितेन्द्र मोगिया (28)
    तीनों आरोपी ग्राम बलेड़ी, तहसील बड़नगर के निवासी हैं।

पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर फरार अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई में सउनि दिनेश निनामा, आरक्षक शिवकांत पांडे, भोजराज परमार और संदीप बामनिया की अहम भूमिका रही।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.