पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल ।
HIGHLIGHT
- रवींद्र भवन, भोपाल में राज्य स्तरीय खेल सम्मान समारोह
- 11 खिलाड़ियों को एकलव्य, 12 को विक्रम और 3 प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार
- कोच रतनलाल वर्मा को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड
- 38वें नेशनल गेम्स के 82 पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खिलाड़ियों को प्रोत्साहन का संदेश
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आज खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 सम्मान समारोह में खिलाड़ियों और कोचों को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे ।
समारोह में 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार और 12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा तीन कोचों को विश्वामित्र पुरस्कार मिला, जिनका प्रशिक्षण में योगदान राज्य की खेल प्रतिभाओं को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण रहा है।
विशेष रूप से, जिम्नास्टिक कोच रतनलाल वर्मा को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया, जो उनके लंबे समय से खेल क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है।
इस अवसर पर 38वें नेशनल गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश के लिए पदक जीतने वाले 82 खिलाड़ियों का भी सम्मान किया जायेगा। इनमें 34 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदक विजेता शामिल हैं।
