30 अगस्त की सुबह 4:35 बजे से महाबली बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बना यह शुभ योग आने वाले दिनों में व्यापार जगत, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला है।

ज्योतिष मठ संस्थान,

भोपाल के आचार्य पं. विनोद गौतम के अनुसार,
• सिंह राशि में सूर्य–बुध का संयोग पंच महायोगों में से एक प्रमुख योग है।
• यह योग विशेष रूप से व्यापार जगत की अड़चनों को दूर करने वाला और आर्थिक प्रवाह को बढ़ाने वाला है।
• वर्तमान परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान–चीन यात्रा पर भी इसका विशेष सहयोग रहेगा, जिससे भारत की कूटनीतिक स्थिति और मजबूत होगी।

महाबली बुधादित्य योग के प्रभाव
• भारत की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
• शत्रु राष्ट्रों के षड्यंत्र विफल होंगे, हालांकि राहु–केतु की दृष्टि के कारण सतर्कता आवश्यक रहेगी।
• यह योग भारत की कुंभ लग्न और स्वतंत्रता की कुंडली में विशेष फलकारी है।
• प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव और देश के नेतृत्व के लिए भी यह शुभ फल प्रदान करेगा।

अवधि और प्रभाव
• यह योग 16 सितंबर तक महाबली ऊर्जा देगा।
• इसके बाद 17 सितंबर को कन्या राशि में पुनः बुधादित्य योग बनेगा, जो पूरे सितंबर माह शुभकारी रहेगा।
• साल में सामान्यतः 2–3 बार ही ऐसा योग बनता है।

राशि अनुसार फल
• सिंह, कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ।
• अन्य राशियों के लिए यह योग सामान्य शुभ फलकारी रहेगा।

पं. गौतम के अनुसार, यह योग आने वाले दिनों में भारत की व्यापारिक स्थिति, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.