शनिवार को राउरकेला के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। यह विमान 9‑सीटर का चार्टर्ड एयरक्राफ्ट था, जो भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर उड़ान भर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना उड़ान भरने के लगभग 10 किलोमीटर बाद हुई।

घटना रघुनाथपाली थाना क्षेत्र के जलदा ए ब्लॉक के पास राउरकेला के निकट हुई, जहां विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और क्रैश लैंडिंग कर दी गई। शुरुआती रिपोर्ट में यह संकेत मिलता है कि विमान तकनीकी खराबी या अन्य आपात स्थिति के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

पुलिस और स्थानीय बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और घायल यात्रियों को नज़दीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सहायता दी जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच जारी है, तथा विमान उड़ान भरते समय क्या समस्याएँ हुईं, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी टीम जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी बताया गया है कि विमान को उड़ान भरने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कर ली गई थीं, लेकिन बीच में ही समस्या उत्पन्न हो गई।

यह दुर्घटना स्थानिक नागरिकों और यात्रियों दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी की मोते नहीं हुई और सभी घायल यात्रियों को समय पर अस्पताल पहुँचाया गया। अधिकारियों ने यात्रियों और सामान्य जनता से अपील की है कि वे जांच पूरी होने तक अफ़वाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी का ही अनुसरण करें।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.