रायसेन मुख्यालय के वार्ड नंबर 13, ताजपुरा में सैकड़ों महिलाएं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने सागर–भोपाल रोड पर चक्काजाम किया और प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे स्टेट हाईवे पर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

महिलाओं का आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने में नाकाम हैं।

महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार कलेक्टर महोदय के मंगल दरबार में आवेदन दिए और जिलाधिकारी तथा आबकारी विभाग से शिकायतें कीं, लेकिन केवल छोटे अपराधियों को पकड़ा जाता है, जबकि असली कारोबारी बेकसूर बने रहते हैं।

प्रशासन और नीति पर सवाल

प्रदेश सरकार का दावा है कि मध्यप्रदेश में शराब नीति सख्ती से लागू है, लेकिन रायसेन के राजपुरा रोड, ताजपुरा और वार्ड नंबर 13 में अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। इस स्थिति में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं से समझाइश की कोशिश की। लेकिन महिलाओं ने साफ कहा:

“पहले अवैध ठिकाने बंद करो, फिर जाम खुलेगा।”

महिलाओं की चेतावनी

महिलाओं ने दो टूक कहा है कि:
जब तक अवैध शराब के अड्डे बंद नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा।

अब सवाल यह है कि:

  • क्या प्रशासन जागेगा?
  • क्या अवैध शराब माफिया पर गाज गिरेगी?
  • क्या मुख्यमंत्री के “सुशासन” के दावे ज़मीनी हकीकत से मेल खाएंगे?

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply