मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर श्री अमित शाह के स्वागत के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री संतोष पांडेय एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री राजेश मूणत, मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला भी स्वागत समारोह में मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह के इस दौरे के दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, विकास योजनाओं और सहकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठकें एवं कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply