नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, नपा उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा शहर के पुराने कलेक्ट्रेट के सामने 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन की पूजा कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

हालांकि कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्थानीय व्यापारियों ने सीसी रोड की बजाय डामरीकरण (डामर सड़क) की मांग रखी।

सीवरेज कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण

नगरपालिका परिषद द्वारा जिन क्षेत्रों में सीवरेज कंपनी का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में पुराने कलेक्ट्रेट के सामने से तिरछी पुलिया तक 19 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण प्रस्तावित है

व्यापारियों का विरोध, बाद में बनी सहमति

स्थानीय व्यापारियों का कहना था कि सीसी रोड निर्माण के दौरान उनके व्यापार पर असर पड़ सकता है। इसी कारण उन्होंने डामरीकरण की मांग करते हुए विरोध जताया।

स्थिति को समझाते हुए नगर पालिका प्रतिनिधियों ने व्यापारियों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य से न्यूनतम असुविधा होगी। समझाइश के बाद व्यापारियों ने सीसी रोड निर्माण पर सहमति दे दी, जिसके बाद कार्य शुरू किया गया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply