विज्ञान भवन, भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोधार्थी समागम के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान से जुड़े विद्वानों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कोठारी जी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने
“Mahakal: The Master of Time” विषय पर आधारित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की आधिकारिक वेबसाइट का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल की अवधारणा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि समय, चेतना और भारतीय दर्शन का गहन प्रतीक है, जिस पर वैश्विक स्तर पर शोध की आवश्यकता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने
महाकाल विषयक ब्रोशर का भी विमोचन किया, जिसमें भारतीय संस्कृति, समय दर्शन और महाकाल की वैश्विक अवधारणा को रेखांकित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा
“41वां मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन एवं विज्ञान उत्सव” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि विज्ञान और नवाचार को समाज और विकास से जोड़ा जा सके।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
