रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की। इन बैठकों के दौरान जनसंचार, शासकीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस क्रम में आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव जैन ने मुख्यमंत्री से भेंट की। बैठक के दौरान आकाशवाणी की भूमिका को एक सशक्त जनसंचार माध्यम के रूप में रेखांकित किया गया। साथ ही शासकीय योजनाओं के प्रभावी प्रसार, प्रदेश की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहलों को व्यवस्थित और व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने जनहित में सूचना के प्रसार को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया ने भी मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा, त्वरित एवं प्रभावी न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में आयोग की भूमिका की सराहना की।

मुख्यमंत्री निवास में हुई इन बैठकों को प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को और गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply