भारतीय जनता पार्टी के “भाजपा फॉर विकसित केरलम” कार्यक्रम के अंतर्गत केरल के विभिन्न निकायों के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचा, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर संवाद किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सुशासन, नगरीय विकास, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश में लागू विकास मॉडल और प्रशासनिक नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय का भ्रमण

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मीडिया विभाग, विभिन्न मोर्चा कार्यालयों सहित संगठन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रीन भवन और मेट्रो परियोजना का अवलोकन

प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के ग्रीन भवन का भ्रमण कर प्रजेंटेशन देखा। इसके बाद सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर कर शहरी परिवहन परियोजना का अनुभव लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश के विकास और सुशासन के अनुभवों को साझा करना था, ताकि अन्य राज्यों में भी प्रभावी प्रशासन और विकास की दिशा में सहयोग को बढ़ावा मिल सके।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply