मुख्य अभियंताओं की जगह अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं को सौंपी कमान

राज्य के जलदाय विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य अभियंताओं की जगह अब अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में मरुधरा में गर्मियों की पेयजल व्यवस्था अब अतिरिक्त कार्य के भरोसे रहेगी।

CE देवराज सोलंकी को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें मुख्य अभियंता शहरी एवं NRW बनाया गया है, जबकि उनके पास पहले से ही जोधपुर मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी है।

ACE सुरेंद्र शर्मा को CE ग्रामीण का चार्ज सौंपा गया है। ACE शैतान सिंह को CE स्पेशल प्रोजेक्ट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, वहीं ACE मुकेश बंसल को CE प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

ACE अजय सिंह राठौड़ को जयपुर रीज़न 2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास पहले से ही जयपुर रीज़न प्रथम की जिम्मेदारी है।

SE राममूर्ति चौधरी को ACE प्रोजेक्ट शुरू का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

ACE भवानी सिंह शेखावत के पास CE JJM की जिम्मेदारी रहेगी।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद विभागीय कार्यप्रणाली और पेयजल प्रबंधन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.