छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों तथा ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सड़कें केवल तकनीकी कार्य नहीं हैं, बल्कि आमजन की सुविधा और सरकार की विश्वसनीयता से सीधे जुड़ी हैं। उन्होंने बागबहार–कोतबा सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों, इसके लिए निर्माण के दौरान ही नियमित निरीक्षण और निगरानी जरूरी है।

प्रदेश में लगभग 300 ऐसे गांव हैं, जहां बरसात के दौरान संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। इन गांवों तक पहुँचने के लिए सड़क और पुल निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शासकीय भवनों में भी आधुनिक डिजाइन और वर्टिकल संरचना अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण उनकी उपयोगिता और तकनीकी उत्कृष्टता के अनुरूप होना चाहिए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश में सड़क और भवन निर्माण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की उम्मीद बढ़ गई है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply