रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के युवाओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए चयनित युवाओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि “मेहनत की आग में जो खुद को तपाते हैं, वही एक दिन इतिहास बनाते हैं।” उन्होंने कहा कि प्रदेश के होनहार युवाओं ने Union Public Service Commission (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने इन प्रतिभावान युवाओं में से कुछ बेटे-बेटियों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद भी किया। इस दौरान युवाओं के चेहरों पर मेहनत, धैर्य और लगन की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

उन्होंने सभी चयनित युवाओं को हृदय से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये सभी युवा अपनी प्रतिभा और समर्पण से देश और प्रदेश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन युवाओं की सफलता अन्य छात्रों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगी।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply