मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आत्मनिर्भर महिलाओं के साथ एक खास संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त महिलाएं ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की असली पहचान हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज हमारी लखपति दीदियाँ आत्मनिर्भर बनकर सफलता और समृद्धि की नई कहानियाँ लिख रही हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के अनुभव और उनकी सफलता की कहानियों को सुना और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को बेहद आत्मीय और प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसी पहल महिलाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व को मजबूत बनाती है।
इस खास बातचीत का पूरा वीडियो जल्द ही वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा, ताकि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता इसे देख सके और प्रेरणा ले सके।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
