विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य मंगली बाई रावटे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय मंगली बाई रावटे अत्यंत सरल, विनम्र और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा सहभागी बनकर सेवा और सहयोग की भावना से कार्य किया।

उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व में मानवीय संवेदनाएं, सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। उनके निधन से समाज ने एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सदन की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply