प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि इन वर्षों में राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से यात्रियों के लिए यात्रा और अधिक सुरक्षित और सुगम बन रही है।
इसके साथ ही, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन से प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूती मिल रही है। प्रधानमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भी सराहना की। उनका कहना था कि इन पहलों से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और पलायन पर भी रोक लगती है।
प्रधानमंत्री के संदेश के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर उनका आभार जताया और प्रधानमंत्री के शब्दों को उत्तराखंड की शक्ति और संभावनाओं का प्रेरक प्रतिबिंब बताया।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
