खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से एक खुशखबरी सामने आई है। रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 के बड़े अंतर से हराया, जो टीम के आक्रामक खेल और बेहतरीन तालमेल को दर्शाता है।

मैच के दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी शुरू से ही दबदबा बनाए रखे और लगातार गोल दागते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। वहीं, मध्यप्रदेश की टीम ने भी प्रयास किए, लेकिन छत्तीसगढ़ के मजबूत आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी।

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने न सिर्फ कांस्य पदक हासिल किया, बल्कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अपनी मजबूत उपस्थिति और खेल क्षमता को भी प्रदर्शित किया। यह प्रदर्शन राज्य के खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और मेहनत का भी सबूत है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply