छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुए महिला हत्या और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को चिरमिरी पुलिस ने अंजाम दिया, जिससे लंबे समय से चल रही तलाश पर विराम लग गया है।
लंबे समय से फरार था आरोपी
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी द्वारा आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
जघन्य वारदात से फैला था आक्रोश
महिला के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के बाद आम लोगों में भारी आक्रोश था।
विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
चिरमिरी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं था | आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
