उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सुप्रीमो Mayawati की अध्यक्षता में BSP की बड़ी रणनीतिक बैठक शुरू हो गई है, जिसमें संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक मजबूती को लेकर मंथन किया जा रहा है।

बैठक में BSP के वरिष्ठ नेता Satish Chandra Mishra और Akash Anand भी मौजूद हैं। इसके अलावा BSP प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर बैठक में शामिल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। पार्टी नेतृत्व अलग-अलग जिलों की रिपोर्ट लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक भी ले रहा है। माना जा रहा है कि BSP आगामी चुनाव में अपने संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है।

लखनऊ में आयोजित इस अहम बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नए सामाजिक समीकरण तैयार करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हो रही है। पार्टी नेतृत्व का फोकस खासतौर पर उन क्षेत्रों पर बताया जा रहा है जहां BSP पहले मजबूत पकड़ रखती थी।
बैठक में यह भी चर्चा हो रही है कि बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच BSP अपनी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाएगी। पार्टी आगामी चुनाव में दलित, पिछड़ा और अन्य सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मायावती की मौजूदगी में हो रही यह बैठक BSP के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि 2027 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अभी से अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हैं।
लखनऊ में BSP नेताओं और पदाधिकारियों का बड़ा जमावड़ा यह संकेत दे रहा है कि पार्टी आने वाले समय में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव और नई रणनीति के साथ मैदान में उतर सकती है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM









