मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भाजपा की वरिष्ठ नेता कृष्णा गौर ने मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार सतत महिलाओं की उन्नति एवं तरक्की के लिए कार्य कर रही है एवं वरदान सिद्ध हो रही है।आज मध्य प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख से अधिक अपनी लाडली बहनों को हर माह लाडली बहन योजना का लाभ दिया जा रहा है जिसमें बहनों के खाते में योजना का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है जबकि विपक्ष के कांग्रेस के नेता लगातार यह भ्रम फैलाने का काम कर रहे थे कि यह योजना मध्य प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा ज्यादा दिन नहीं चलेगी और यह जल्दी बंद हो जाएगी।

कृष्णा गौर ने कहा कि आज ढाई वर्ष से अधिक का समय हो गया है और मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार हर माह लाडली बहनों के खातों में पैसा पहुंचाने का काम कर रही है। मध्य प्रदेश में बहन-बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार लगातार कदम उठा रही है।स्वसहायता समूह को और मजबूत कर बहनों के हाथों को मजबूत करने का काम डॉक्टर मोहन यादव की सरकार कर रही है। स्व सहायता समूह की बहनों को सस्ता बैंक लोन तो उपलब्ध कराया ही जा रहा है साथ ही कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें कौशलयुक्त भी बनाया जा रहा है।लखपति दीदी योजना का लाभ बहनों को दिया जा रहा है साथ ही उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों को मार्केट उपलब्ध हो सके उसके लिए निरंतर सरस मेले आयोजित किया जा रहे हैं।

महिला स्व सहायता समूह आज आत्मनिर्भरता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक बन चुके हैं।आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने में स्व सहायता समूह की महिलाओं का बड़ा योगदन दिखाई दे रहा है।कृष्णा गौर ने कांग्रेस और विपक्ष के दलों पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रही है।वहीं केंद्र में मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति बंधन)अधिनियम लेकर आई जिससे महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्राप्त हो पर महिला विरोधी मानसिकता आज देश के सामने विपक्ष के नेताओं की आ गई कि किस तरह से वह महिलाओं को उनका हक प्रदान नहीं करना चाहते।कृष्णा गौर ने कहा कि सबसे ज्यादा तो आश्चर्य इस बात पर होता है कि वह कांग्रेस पार्टी जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष लंबे समय तक एक महिला रहीं और आज भी पर्दे के पीछे से जिसका संचालन सोनिया गांधी करती हैं वह कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा महिला विरोधी साबित हुई।आज महिला आरक्षण बिल अगर पास हो जाता तो राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को एक उचित मंच मिलता और वह लोकसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर पाती।कृष्णा गौर ने कहा कि भारत में महिलाओं का सम्मान हमेशा से होता रहा है।

हमारी संस्कृति और सभ्यता में कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान और पूजन होता है वहां देवता वास करते हैं।भारत में शक्ति के रूप में मां दुर्गा की पूजा होती है और धन और दौलत की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा होती है साथ ही शिक्षा के लिए मां सरस्वती की पूजा हर व्यक्ति करता है वहीं भारत भूमि पर कांग्रेस और उसके समर्थक दल आज महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सामने आकर खड़े हो जाते हैं। देश की 50% महिलाएं इन मुखौटा लगाए हुए विपक्ष के दल के नेताओं को भली-भांति पहचान गई है और उसकी सजा महिलाओं ने अभी पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर विपक्ष के दलों द्वारा उनके किए गए अपमान का बदला ले लिया है आज देश की नारियां चारों तरफ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं फाइटर पायलट से लेकर अंतरिक्ष तक आज महिलाएं दिखाई दे रही हैं और निरंतर एक नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है। कब तक विपक्ष के दल महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित कर सकते हैं।
देश के प्रधानमंत्री विश्व के महान और लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को उनका हक दिलाने का प्रण लिया है जिसे वह पूरा करेंगे आज मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं को सशक्त और मजबूत और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए डॉक्टर मोहन यादव की सरकार लगातार कदम उठा रही है और मध्य प्रदेश की हर बहन बेटी आज मजबूत होकर मध्य प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने में अपना योगदान दे रही है। देश की उन्नति तरक्की में महिलाओं का बड़ा योगदान है और यह परिलीक्षित हो रहा है।

-राकेश शर्मा
PUBLICFIRSTNEWS.COM









