पब्लिक फर्स्ट। भोपाल

आगामी 17 नबंवर को होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस और पीसीसी चीफ कमलनाथ की ओर से उमीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। 19 अक्टूबर गुरुवार की देर रात को कांग्रेस ने अपने उमीदवारों की जो दूसरी सूची जारी की है उसमें 88 प्रत्याशियों को जगह दी गई है। यानि की कांग्रेस ने पहली सूची में 144 उम्मीदवार और दूसरी सूची में 88 उम्मीदवार उतार कर अब तक 230 विधानसभा सीटों में से कुल 229 के लिए अपनी उम्मीदवारों का नाम साफ कर दिया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने काटा टिकट

क्योंकि पार्टी ने दूसरी लिस्ट में पुरानी तीन सीटों से उम्मीदवारों के नाम में बदलाव किया है। इन बदलाव वाली सीटों में दतिया से अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटेगांव से शेखर चौघरी की जगह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का टिकट काटने के बाद अब एक बार फिर मौका दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने मुरैना से दिनेश गुर्जर, भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी को टिकट, ग्वालियर से सुनील शर्मा, गुना से पंकज कनेरिया को मौका, रीवा से राजेंद्र शर्मा, जबलपुर कैंट से अभिषेक चौकसे चिंटू को विधायक पद के लिए नामित किया।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link