पब्लिक फर्स्ट। जम्मू । डोडा

जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू के डोडा जिले में एक भयानक बस हादसा हो गया है, जिसमें अब तक 36 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना डोडा जिले के अस्सर क्षेत्र की है। यहां किश्तवाड़ से जम्मू जा रहे 55 यात्रियों की एक यात्री बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

एलजी ने हादसे पर जताया दुख

आपको बता दें इस सड़क हादसे में मौत का शुरुआती आंकड़ा 36 बताया जा रहा है, लेकिन और भी बुरी खबर ये है कि हादसे की भयावहता को देखते हुए ये आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ भी सकता है। दुर्घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एलजी ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा, ‘डोडा के अस्सर में दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने आगे कहा प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link