टीकमगढ़ प्रशासन ने सैल सागर तालाब को अवैध अतिक्रमण से बचाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की जमीन का सीमांकन शुरू किया, जिसमें 100 से अधिक अवैध कब्जे सामने आए। टीम ने अब तक तालाब के आधे हिस्से का नापजोख पूरा कर लिया है।

  • तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर के मुताबिक अगले एक-दो दिन में पूरा सीमांकन पूरी कर लिया जाएगा और रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी जाएगी।
  • तालाब पर पिछले कुछ सालों में भूमाफियाओं ने कब्जा जमाने की कोशिश की, जमीन को स्टांप पेपर पर बेचने और मिट्टी डालकर पक्का निर्माण करने के मामले सामने आए।
  • 25 जनवरी को प्रशासन ने कुछ निर्माणाधीन मकानों का काम रोकवाया था।
  • कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने 8 सदस्यीय टीम बनाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
  • रिपोर्ट आने के बाद अवैध कब्जों को हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
सवाल:

क्या सैल सागर तालाब पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो पाएगा या भू-माफिया नया रास्ता निकालेंगे?

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply