जनपद हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने मामूली विवाद को लेकर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान गुस्से में पति ने अपनी पत्नी के नाक और गाल को दांतों से काट डाला, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश कर रही है।
स्थानीय लोग इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश में हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
