मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं द्वारा रखी गई विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका है, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है, ताकि समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

श्री देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का भी आग्रह किया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply

Secret Link