मुंबई | मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सोमवार, 4 अगस्त 2026 को मुंबई में आयोजित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) इन्वेस्टर्स मीट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निवेशकों से संवाद किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्वालियर में स्थापित भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) के लिए बड़े निवेश आकर्षित करना और प्रदेश को दूरसंचार विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा। इससे निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश देश के अग्रणी मैन्युफैक्चरिंग राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में टेलीकॉम विनिर्माण, कंपोनेंट निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और निवेश क्षेत्र की कई अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया। HFCL, Dixon, VVDN और Cox & Kings Inc. सहित कई प्रमुख कंपनियों ने ग्वालियर के TMZ में निवेश को लेकर रुचि दिखाई।

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई 2026 को दूरसंचार विभाग और मध्यप्रदेश शासन के बीच हुए एमओयू के साथ ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन की औपचारिक शुरुआत हुई थी। इससे पहले दिल्ली में आयोजित पहली इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनसे लगभग 14 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

राज्य सरकार का मानना है कि मुंबई इन्वेस्टर्स मीट से ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में निवेश अभियान को नई गति मिलेगी और यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देने के साथ भारत को वैश्विक टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं इनोवेशन हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply

Secret Link