नई दिल्ली/भोपाल। खजुराहो सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित भगवान श्री जुगल किशोर जी का पावन प्रसाद भेंट किया।
यह मुलाकात आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा मध्यप्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।
मुलाकात के दौरान भगवान श्री जुगल किशोर जी का प्रसाद भेंट कर उन्होंने प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का संदेश भी प्रधानमंत्री तक पहुंचाया।
यह सौजन्य भेंट राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
