Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। उत्तराखंड । ब्यूरो। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में रविवार रात तेज बारिश के बाद बादल फटने की भीषण घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी और कई घर व संपत्तियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार कई लोगों की जान जाने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं। प्रशासन ने…

Read More

HIGHLIGHTS FIRST मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में सावन के मौके पर आयोजित कांवड़ यात्रा से एक दिन पहले भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रशासन अलर्ट मोड में है, क्योंकि आज 6 अगस्त को 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। सीहोर, म.प्र. — कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को कांवड़ यात्रा की पूर्व संध्या पर हुए भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते दर्दनाक हादसा हुआ। दो महिला श्रद्धालुओं की जान चली गई,…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। तराना / उज्जैन।अर्पित बोड़ाना। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा तिलभांडेश्वर महादेव की ऐतिहासिक व भव्य सवारी पारंपरिक विधि-विधान, भक्ति और उत्साह के साथ नगर भ्रमण पर निकली। पूरे शहर में शिवभक्ति का अद्वितीय उत्सव देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। सवारी की शुरुआत तिलभांडेश्वर मंदिर परिसर से मंदिर के महंत श्री मोहन भारती के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ हुई। पंडित अखिलेश चतुर्वेदी और महादेव भारती द्वारा विधिपूर्वक पालकी पूजन किया गया। इसके बाद पालकी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। इस…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल । HIGHLIGHT मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आज खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 सम्मान समारोह में खिलाड़ियों और कोचों को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे । समारोह में 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार और 12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा तीन कोचों को विश्वामित्र पुरस्कार मिला, जिनका प्रशिक्षण में योगदान राज्य की खेल प्रतिभाओं को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण रहा है। विशेष रूप से, जिम्नास्टिक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उत्तर प्रदेश। राघवेंद्र त्रिपाठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ और आगरा के दौरे पर हैं। यह यात्रा विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने आज सुबह अलीगढ़ में 1,194 करोड़ रुपये की लागत वाली 188 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जिससे अलीगढ़ समेत पूरे मंडल को विकास की नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसदों, विधायकों और जन प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और मंडलीय समीक्षा…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन। अमृत बैंडवाल । श्रावण मास के अंतिम और चौथे सोमवार को उज्जैन की पवित्र नगरी में बाबा महाकाल की राजसी सवारी पारंपरिक वैभव और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। बाबा महाकाल ने राजा के स्वरूप में नगर भ्रमण करते हुए अपने भक्तों को दर्शन दिए। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई सवारी में भगवान शिव तांडव रूप में चांदी की पालकी में विराजमान थे। सवारी में पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर, पुलिस बैंड, घोड़े, भजन मंडलियां और झांझ-डमरू दल जैसे पारंपरिक दल भी सम्मिलित थे, जिन्होंने इस भव्य आयोजन को और भी मनोहारी बना दिया।…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । उज्जैन । अमृत बैंडवाल । श्रावण मास के अंतिम सोमवार को उज्जैन के पंथपिपलाई क्षेत्र में श्रद्धालु और कांवड़ियों के लिए विशेष खिचड़ी और चाय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पिछले 7 वर्षों से प्रहलाद जाट मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है और अब एक प्रेरणादायी परंपरा बन चुका है। इस बार 5 कुंटल खिचड़ी और 251 लीटर दूध से बनी चाय श्रद्धालुओं में वितरित की गई। इंदौर और अन्य जगहों से आए कांवड़ यात्रियों, भक्तों और राहगीरों ने इस सेवा का लाभ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत साल 2018 में मात्र 25 किलो खिचड़ी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। उज्जैन। अमृत बैंडवाल । उज्जैन के वल्लभ नगर जोन में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों लोग हाथों में तख्तियां लिए “स्मार्ट मीटर हटाओ – जनता बचाओ” जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चेन सिंह चौधरी और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने किया। इस दौरान स्मार्ट मीटर के प्रतीकात्मक बॉक्स जलाए गए और बिजली विभाग पर जनविरोधी रवैये का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 12,000 रुपए मासिक कमाने वाले लोगों को 5,000 रुपए तक के बिजली…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल । पुनीत पटेल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साध्वी प्रज्ञा के मामले में न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अदालत ने यह सिद्ध कर दिया है कि हिंदू आतंकवाद की थ्योरी कांग्रेस की राजनीतिक चाल थी, जो अब पूरी तरह विफल हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा, “न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। कांग्रेस का ‘भगवा आतंकवाद’ का नाटक जनता के सामने उजागर हो गया है। यह कांग्रेस के षड्यंत्रों की हार है।” राहुल गांधी पर सीधा निशाना डॉ.…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। सोची, रूस । ब्यूरो । रविवार को यूक्रेन ने रूस के सोची शहर में स्थित एक तेल डिपो (ऑयल स्टोरेज फैसिलिटी) को ड्रोन से निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। यह हमला यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव के बीच यूक्रेन की जवाबी रणनीति का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। आग के दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हमले के बाद सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि डिपो से घना काला धुआं उठ रहा है। लोग वीडियो में भारी विस्फोट जैसी आवाज़ों के साथ आग के भयानक दृश्य रिकॉर्ड करते…

Read More