Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। बेंगलुरु। ब्यूरो। कर्नाटक की राजनीति में भूचाल लाने वाले एक चर्चित रेप केस में जनता दल सेक्युलर (JDS) के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की विशेष अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें 2021 में घरेलू सहायिका के साथ बार-बार किए गए यौन शोषण के आरोप में सुनाई गई, जो कि मैसूरू स्थित उनके फार्महाउस में कार्यरत थीं। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि प्रज्वल रेवन्ना द्वारा किए गए कृत्य से न केवल महिला की गरिमा का हनन हुआ, बल्कि यह समाज के लिए भी एक खतरनाक उदाहरण है। विशेष…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। विदिशा। अविनाश । मध्य प्रदेश के गुलाबगंज कस्बे में स्मार्ट मीटरों के विरोध में जनता का आक्रोश तेज होता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से स्थानीय नागरिकों द्वारा विद्युत विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जा रही है। अब इस जनआंदोलन को गुलाबगंज के व्यापारियों का भी समर्थन मिल गया है, जिन्होंने अपनी दुकानें बंद कर आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई। विद्युत उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर बिजली खपत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं, जिससे अत्यधिक बिल आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां पहले उनका बिल ₹500 से ₹800 आता था,…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। पटना ।ब्यूरो । बिहार में आगामी चुनावों से पहले सियासी गर्मी तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका और उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, जबकि उन्होंने किसी तरह का स्थानांतरण या बदलाव नहीं किया था। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “जो दो गुजराती कहेंगे, आयोग वही करेगा। यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।” तेजस्वी ने दावा किया कि राज्य में करीब 65 लाख मतदाताओं…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। श्रीनगर । ब्यूरो । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन ‘अलख’ के तहत चलाए गए एक विशेष अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। इनमें से एक आतंकी हाल ही में पहलगाम हमले के बाद जारी की गई 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल था। भारतीय सेना की चिनार कोर ने जानकारी दी कि खुफिया इनपुट के आधार पर कुलगाम के एक इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू की और जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए। इस पूरे ऑपरेशन…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। बड़नगर । विजय नीमा । इंगोरिया थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के एक अहम मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है और करीब 9 लाख रुपये का ट्रैक्टर बरामद किया है। यह कार्रवाई बड़नगर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के निर्देशन में की गई। 12 मई 2025 को ग्राम डंगवाड़ा निवासी सुरेश चौहान ने अपनी नई लाल रंग की स्वराज कंपनी की ट्रैक्टर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। हमीरपुर / उत्तर प्रदेश। शिवम शिवहरे। हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदियों के जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोत्तरी ने विकराल बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। दोनों नदियाँ खतरे के निशान से लगभग 3 मीटर ऊपर बह रही हैं। इसका सीधा असर जिले के 35 से अधिक गांवों और मजरों पर पड़ा है, जो पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ के कारण ग्रामीण इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट चुका है। हमीरपुर सदर, सुमेरपुर, राठ, मौदहा व कुरारा क्षेत्रों के कई गांवों में पानी घरों की पहली और दूसरी मंज़िल तक पहुंच गया…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। रायबरेली । सुशील सिंह । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में रायबरेली जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। उप संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने स्कूल बस और वैन चालकों का चरित्र सत्यापन शुरू कर दिया है। इस मुहिम के अंतर्गत जिले के हर सरकारी और निजी स्कूल में चालकों के आपराधिक रिकॉर्ड और चरित्र प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। सत्यापन की प्रक्रिया स्कूल प्रबंधन की मौजूदगी में की जा रही है, और जिन चालकों के खिलाफ आपराधिक मामले…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। रायसेन। संजीव ठाकुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किश्त का वितरण किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रायसेन जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुआ, जहां सैंकड़ों किसान, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। रायसेन में दिखा उत्साह, किसानों की बड़ी भागीदारी कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आए किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को बड़े स्क्रीन पर देखा और तालियों से स्वागत किया। किसानों ने योजना से मिली मदद के अनुभव साझा किए और सरकार के प्रति आभार जताया। प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ.…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। रायबरेली। सुशील सिंह । जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक—जिसकी पहचान रिंकू के रूप में हुई है—खुलेआम बाइक पर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। वीडियो में वह बाइक पर खड़े होकर दोनों हाथ छोड़ स्टंट करता नजर आता है, जिससे न सिर्फ उसकी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान भी जोखिम में आ जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और युवक…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। देवास।अनिल उपाध्याय। बरसात का मौसम आते ही एक बार फिर देवास और सीहोर जिलों की सीमा पर स्थित काकेडी नदी पर बना पुल सवालों के घेरे में आ गया है। करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पुल हर साल की तरह इस बार भी नदी के तेज बहाव में डूब गया, जिससे आसपास के गांवों — पीपलनेरिया, छीपानेर और अन्य इलाकों के लोग फिर नाव और रस्सी के सहारे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण बोले: ये पुल नहीं, धोखा है स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की ऊंचाई बेहद…

Read More