Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार रात्रि राजधानी में भ्रमण कर कैंसर हॉस्पिटल के विश्रामालय में विश्राम कर रहे नागरिकों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अनेक रोगियों और उनके परिजन से भी चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज रात्रि जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीधी जिले के अजय…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । सुकमा । सुकमा में 5-6 नक्सलियों को लगी गोली, CM साय की बैठक के बाद कार्रवाई में तेजी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोला है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । भोपाल । ग्वालियर सबसे ठंडा, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की चपेट में पूरा मध्यप्रदेश है। बुधवार सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। धूप तो है, लेकिन चमक फीकी है। इस सीजन पहली बार रात में प्रदेश के 24 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। ग्वालियर की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में यह 6.0 डिग्री रहा। भोपाल में इस सीजन पहली बार रात का पारा 8.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । इंदौर । शादी का वादा कर सगाई किसी और से की तो युवती पहुंची थाने शहर के चर्चित यू-ट्यूबर पर उसकी लिव इन पार्टनर ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। युवती काम के लिए इंदौर आई थी, तब आरोपी ने परिचित के यहां उसे फ्लैट दिलवाया था। इनमें दोस्ती होने लगी तो 1 साल से ये लिव इन में रहने लगे। युवती को आरोपी की सगाई की बात पता चली तो वह सीधे थाने पहुंच गई। एमआईजी पुलिस के मुताबिक शहर के पास के जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर रॉबिन जिंदल…

Read More

पब्लिक फर्स्ट। छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कौन क्या कहता है इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय किया है कि एक निश्चित समय और आवाज में ही लाउडस्पीकर का उपयोग करना चाहिए इस मामले में कोई कंप्रोमाइज नहीं करेगा मंगलवार दोपहर पांढुर्ना के ग्राम पाठई पहुंचे यादव ने मीडिया से चर्चा में कमलनाथ के लाउडस्पीकर को लेकर बयान के जवाब में यह बातें कहीं कांग्रेस ने सरकार बनते ही लाउडस्पीकर वाले निर्णय पर कई सवाल उठाए हैं लाडली बहन सहित अन्य योजनाओं के बंद होने को लेकर सवाल पर सीएम ने कहा कि कोई योजना…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | मध्य प्रदेश की नवगठित 16वीं विधानसभा में यूं तो मुख्यमंत्री, स्पीकर, प्रोटेम स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष जैसे कई बड़े बदलाव हुए हैं। लेकिन विधानसभा प्रशासन ने गुपचुप तरीके से एक ऐसा बदलाव कर दिया कि हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल, स्पीकर की आसंदी के पीछे लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की फोटो हटाकर उस जगह संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की फोटो लगा दी गई है। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर आक्षेप लगाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ऐसे तो भाजपा विधानसभा में गोड़से की तस्वीर लगा…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | उज्जैन | मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा समेत दो अधिकारियों पर वरिष्ठता सूची में खुद का नाम नीचे से ऊपर करवा कर आईपीएस अवार्ड लेने के मामले में ₹25000 की कास्ट लगाई है| साथ ही न्यायालय ने फिर से वरिष्ठता सूची में दोनों अधिकारियों का नाम नीचे करने के आदेश दिए हैं मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह पहला मामला है जब वरिष्ठता सूची में छेड़छाड़ करके भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति का लाभ लिया है दोनों अधिकारियों की वरिष्ठता से प्रभावित अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा की याचिका पर जस्टिस गुरपाल सिंह…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली।  इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई है। हाईकोर्ट ने भगवान केशव के नाम पर एंट्री पास जारी किया है। अदालत ने वादी के तौर पर ये पास जारी किया है। जो पास जारी हुआ है, उसमें भगवान केशव की उम्र शून्य वर्ष लिखी है। मोबाइल नंबर के आगे 7753077772 लिखा है। पास में उनके आधार नंबर का भी जिक्र है। भगवान केशव का आधार कार्ड नंबर 600744102769 लिखा है। उल्लेखनीय है कि ‘भगवान श्री कृष्ण विराजमान’ और 7 अन्य लोगों ने वकील हरि शंकर जैन, विष्णु शंकर जैन, प्रभाष पांडे और देवकी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट । संतनगर । भोपाल । डीआरएएम भोपाल के साथ भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया संत नगर फ़्लाइओवर एवं स्टेशन का दौरा । फाटक रोड़ पर बन रहे फ़्लाइओवर से संत नगर स्टेशन को जोड़ने की प्लानिंग पर हुई चर्चा। फ़्लाईओवर को स्टेशन से जोड़ा जाये विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह सुझाव दिया कि फाटक रोड पर बन रहे फ़्लाइओवर को संत नगर रेल्वे स्टेशन से भी जोड़ा जाये। निश्चित रूप से यह सराहनीय कदम है, करोड़ों की लागत से स्टेशन का नव निर्माण हो रहा है परन्तु संत नगर रेल्वे स्टेशन की बेहतर कनेक्टिविटी न होने की…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | जुर्माना तक लगाया जा सकता है सभी धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर और डीजे (साउंड बॉक्स) का वॉल्यूम कम करने की समय सीमा बुधवार को पूरी हो रही है। अब सिर्फ एक साथ दो लाउड स्पीकर या दो साउंड बॉक्स (स्पीकर) वह भी तय आवाज सीमा के अंदर ही बजा सकते हैं। अगर इसके बाद कोई भी गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया गया, तो प्रशासन गुरुवार से लाउडस्पीकर हटाना शुरू कर देगा। जिला प्रशासन के साथ पुलिस संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक कर सकती है। ऐसे में उस पर अलग-अलग प्रकरण बनाकर कारावास से…

Read More