Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट | मध्यप्रदेश | एमपी कैडर के IPS डी श्रीनिवास को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्र ने 1997 बैच के IPS डी श्रीनिवास को पांच साल के लिए CBI में संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर यह जानकारी दी। उधर, मध्यप्रदेश महाधिवक्ता पद पर प्रशांत सिंह बने रहेंगे। इस संबंध में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सचिव उमेश पांडे ने आदेश जारी किया है। प्रशांत सिंह को पूर्व में 13 अक्टूबर, 2021 को मप्र का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में टेम्प्रेचर गिरा, हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा उत्तर भारत में बर्फ पिघलने का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में 10Km प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं आ रही हैं। इस कारण भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। सोमवार को 23 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 25 डिग्री के नीचे रहा। पचमढ़ी 19 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मलाजखंड दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। इंदौर में एक ही दिन में 4.2 डिग्री की गिरावट…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | 8 एजेंट गिरफ्तार, कर्नाटक, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में 19 लोकेशंस पर छापेमारी एंटी-टेरर एजेंसी NIA ने सोमवार (18 दिसंबर) सुबह चार राज्यों की 19 लोकेशन पर छापेमारी की। ये रेड ISIS नेटवर्क केस के तहत की गई। इन 19 लोकेशन में कर्नाटक की 11, झारखंड की 4, महाराष्ट्र की 3 और दिल्ली की एक लोकेशन शामिल है। इस दौरान प्रतिबंधित ISIS के 8 एजेंट्स को गिरफ्तार किया गया। ये एजेंट आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली एक्टीविटीज और आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में बेल्लारी के मिनाज उर्फ…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हाईकोर्ट (जबलपुर) ने राहत दी है। दिग्विजय ने गुरु गोलवलकर के विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उनके खिलाफ पांच FIR दर्ज हुई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि एक ही मामले पर 5 FIR आखिर कैसे दर्ज की गई। हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए सिर्फ एक FIR रोककर बाकी सभी पर स्टे लगाया है। publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | इनमें 33 लोकसभा और 45 राज्यसभा के, सुरक्षा में सेंध पर हंगामा किया था संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन (18 दिसंबर) दोनों सदनों से 78 सांसद सस्पेंड कर दिए गए। असल में संसद में सुरक्षा चूक के मसले पर लोकसभा में लगातार चौथे दिन हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 33 सांसदों को सस्पेंड कर दिया। इनमें नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के 11 सांसद, तृणमूल कांग्रेस के 9, डीएमके के 9 और 4 अन्य दलों के सांसद शामिल हैं। इसके बाद राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। इसके चलते सभापति…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | ग्वालियर | ग्वालियर में जज के ड्राइवर से कार छीनकर वाइस चांसलर को अस्पताल ले जाने वाले ABVP के दोनों छात्र नेताओं को जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने हिमांशु श्रोत्रिय (22) और सुकृत शर्मा (24) को सोमवार को जमानत दे दी। दोनों को 12 दिसंबर को जेल भेजा गया था। पहले ग्वालियर के जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका लगाई गई थी। यहां खारिज होने पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट की जज सुनीता यादव की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए छात्रों की जमानत मंजूर की। पुलिस और किसी भी पक्ष से छात्रों…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | वाराणसी | ASI ने जज को खंडित मूर्तियां, घड़ा, चिह्न जैसे 250 अवशेष भी सौंपे ज्ञानवापी मामले में ASI के एडिशनल डायरेक्टर ने वाराणसी के जिला जज को सील बंद रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट 1500 से ज्यादा पेज की है। ASI को ज्ञानवापी के सर्वे के दौरान खंडित मूर्तियां, घड़ा, चिह्न जैसे 250 अवशेष मिले थे। इन्हें डीएम की निगरानी में लॉकर में जमा कराया गया था। इन सभी अवशेषों को भी कोर्ट में पेश किया गया है। सर्वे रिपोर्ट पेश होने से पहले मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में एप्लीकेशन दी। इसमें मांग…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | शिवराज सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम दिल्ली जाएंगे। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात करेंगे। चुनाव रिजल्ट के बाद शिवराज का यह पहला दिल्ली दौरा होगा। पिछले दिनों नड्‌डा ने शिवराज की नई भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था, ‘हम इनके कद के अनुसार काम देंगे। इनके अनुभव का अच्छे तरीके से उपयोग करेंगे।’ माना जा रहा है कि पार्टी ने शिवराज की नई भूमिका तय कर ली है। नड्‌डा उनसे इसी बारे में चर्चा करेंगे। आज शिवराज…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और दो उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के शपथ ग्रहण के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए घोषित नाम नरेंद्र सिंह तोमर को विपक्ष कांग्रेस का साथ मिल गया है. नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे. 20 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए रखा गया है. आपको बता…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | वाराणसी | 9 संकल्प दिलाए, कहा- एक गरीब परिवार का संबल बनिए, उसकी मदद करिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को काशी दौरे का दूसरा दिन है। पीएम ने उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर का इनॉगरेशन किया। 20 साल में 100 करोड़ की लागत से 7 मंजिला यह मंदिर तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने मंदिर की दीवारों पर उकेरी अद्भुत नक्काशी देखी। PM मोदी ने कहा- गुलामी के कालखंड में जिन अत्याचारियों ने भारत को कमजोर करने का प्रयास किया, उन्होंने सबसे पहले हमारे प्रतीकों को ही निशाना बनाया। आजादी के बाद इन सांस्कृतिक प्रतीकों का पुनर्निर्माण…

Read More