Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | बच्चों पर इसका असर सबसे ज्यादा, राजस्थान-हरियाणा सहित 6 राज्यों में एडवाइजरी जारी चीन में फेफड़े फुलाने वाली रहस्यमयी बीमारी को लेकर भारत के छह राज्यों में अलर्ट है। राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा और तमिलनाडु की राज्य सरकारों ने हॉस्पीटल्स और स्वास्थ्य कर्मियों को सांस से जुड़ी बीमारी के मरीजों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। राज्य सरकारों ने लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पीडियाट्रिक यूनिट्स में बच्चों के इलाज के लिए…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | ठंड को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे के बाद शुरू करने के आदेश दिए हैं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। कलेक्टर सिंह ने सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल (एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई) के लिए यह आदेश जारी किए हैं। Publicfirstnews.com

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | दिन का तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा, दिसंबर में बारिश का एक और दौर भोपाल में बारिश का एक दौर और आने की संभावना है। साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत भी बारिश से हो सकती है। 30 नवंबर को उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। इसके असर से भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। राजधानी में मंगलवार को दिन का तापमान 20.2 डिग्री तक पहुंच गया। अमूमन दिसंबर-जनवरी में दिन के टेम्प्रेचर में इतनी गिरावट होती है, लेकिन इस बार नवंबर के आखिरी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | देवेन्द्र राजपूत | मुरैना | माइनर नहर फूटी,एक दर्जन किसानों की 30 बीघा में बोई गेहूं की फसल डूबी। मुरैना की अंबाह ब्रांच कैनाल से निकली पांच आर माइनर नहर के फूट जाने से नेशनल हाइवे-44 पर स्थित बंधा गांव के एक दर्जन किसानों की करीब 30 बीघा गेहूं और सरसों की फसल डूब गई। बंधा गांव के पास नहर फूट जाने से किसान सुनील डंडोतिया, संजीव सिंह, गिर्राज डंडोतिया की करीब 15 बीघा, रामसहाय गुर्जर, कंपोटर गुर्जर, दीवान सिंह, भवूती सिंह की छह से सात बीघा सहित करीब 30 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | उत्तरकाशी | उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से उनके सफल बचाव की खबर मिलने पर 41 फंसे हुए श्रमिकों के परिवार के सदस्यों के चेहरे पर राहत और खुशी छा गई। लंबे समय तक हताशा सहने वाले परिवारों ने बचाव का जश्न मनाया और अपने प्रियजनों को वापस लाने के लिए सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। परिवार के कुछ सदस्य श्रमिकों का हाल जानने के लिए उनके साथ वीडियो कॉल पर लगे रहे। कई रिश्तेदार, जो घटना के कुछ दिन बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे और…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | जयपुर | जयपुर में बरसात के साथ छाया कोहरा, सर्द हवाओं से ठिठुरन, शाम को फिर बदलेगा मौसम दो दिन पहले एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया। जोधपुर में पिछले 12 साल में इतनी बारिश नवंबर के महीने में नहीं हुई, जितनी रविवार और सोमवार को हुई। इसी तरह कोटा में भी ये दूसरा मौका है। जब 12 साल में नवंबर की सर्वाधिक बारिश हुई हो। जयपुर में भी सुबह कोहरा छाया। इसके बाद से बूंदाबांदी जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम का असर राजस्थान के पूर्वी हिस्सों…

Read More

 पब्लिक फर्स्ट | मॉस्को | रूस यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर क्षेत्र में तूफान और बारिश ने तबाही मचा दी। तूफान के कारण सड़कों पर पानी भरने, पेड़ उखड़ने और बिजली की लाइनें गिरने के बाद रूस के कब्जे वाले क्रीमिया और यूक्रेन में पांच लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। इतना ही नहीं, पानी भरने की वजह से कम से कम तीन लोगों की जान चली गई। रूस के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, दागेस्तान, क्रास्नोडार और रोस्तोव के दक्षिणी रूसी क्षेत्रों और डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन, जापोरिजिया और क्रीमिया के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में बिजली कटौती…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | भोपाल | वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) चक्रवात और ट्रफ लाइन गुजरने से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। भोपाल में रविवार आधी रात के बाद से शुरू हुई बारिश सोमवार रात तक जारी रही। इस दौरान 8.8 मिमी बारिश हुई। यह 10 साल में नवंबर की 1 दिन की सबसे ज्यादा बारिश है। मंगलवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, बैतूल समेत 14 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट हुई।…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | नई दिल्ली | प्रोजेक्ट 15बी गाइडेड मिसाइल के तीसरे स्टील्थ ड्रिस्ट्रॉयर द क्रेस्ट ऑफ यार्ड 12706 (इंफाल) का कल अनावरण किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और रक्षा मंत्रालय और मणिपुर सरकार के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि युद्धक जहाज इंफाल लंबी दूरी की ब्रह्मोस मिसाइल दागने में भी सक्षम है। परीक्षण के दौरान इसका टेस्ट भी किया जा चुका है। गौरतलब है कि यह पहला युद्धक जहाज है, जिसका नाम उत्तर पूर्वी राज्य के शहर…

Read More

पब्लिक फर्स्ट | कुआलालंपुर | 30 दिनों तक मलेशिया में रह सकेंगे मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। इस बात की जानकारी रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दी है। चीनी और भारतीय नागरिक 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं। मलेशिया इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए ऐसा कर रहा है। अगर आप भारत से कुआलालंपुर जाते हैं, तो चेन्नई-कोलकाता जैसे शहरों से फ्लाइट से जाने-आने का खर्च करीब 12,000 रुपए आएगा। इससे पहले श्रीलंका-थाईलैंड भी वीजा फ्री एंट्री का ऐलान कर चुके हैं। PUBLICFIRSTNEWS.COM

Read More