Author: Public First News

पब्लिक फर्स्ट I धार 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश की सियासत में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। एक ओर जहाँ टिकट कटने से नाराज विधायक और पार्टी कार्यकर्ता लगातार बागी होकर दूसरे राजनैतिक दलों में शामिल हो रहे है। तो वहीं कुछ बागियों की घर वापसी बी ही हो रही है। इसी कड़ी में आज धार जिले के पूर्व कांग्रेस सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की। धार के पूर्व कांग्रेस सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ जी से मुलाकात की।कमलनाथ जी से चर्चा के…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I नरसिंहपुर । शैलेंद्र शर्मा मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को होने वाले चुनावी घमासान के बीच मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के लिए बुरी खबर आ रही है, जहाँ कांग्रेस पार्टी के अंदर की गुटबाजी तब खुलकर सबके सामने आई, जब गोटेगांव विधानसभा सीट से एक नहीं बल्कि दो प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दरअसल इस बार होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने कई सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए है। उन्हीं में से एक है नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I आंधप्रदेश । आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ रविवार को दो ट्रेनों की भीषण टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन द्वारा आंधप्रदेश में बड़ी रेल दुर्घटना होने की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि 2 पैसेंजर ट्रेन की टक्कर में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग जख्‍मी हुए है। आंध्र प्रदेश में इस रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित यात्रियों के परिजनों को केंद्र सरकार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं पीएम मोदी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I छिन्दवाड़ा गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए विधानसभा जुन्नारदेव पहुँचे, इस दौरान उन्होंने एक बार फिर काँग्रेस के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी तीन परिवारों से चलती है। आदेश गांधी परिवार का निर्देश कमलनाथ परिवार का और इसमें गलती हुई तो चांटा दिग्गी परिवार को। अमित शाह ने कहा कि एक बहुत प्रसिद्ध कहावत है कि तीन तिगड़ा काम बिगड़ा। ये कांग्रेस में साक्षात दीखता है। मंदिर भी बन गया तिथि भी आ गई राहुल बाबा आप दर्शन कर लो मध्य प्रदेश कमलनाथ कमलनाथ…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I भोपाल कांग्रेस का एक पुराना रोग जो अक्सर टीस मारता रहता है, इन दिनों फिर उभर आया है। कांग्रेस राम मंदिर के विषय को लेकर चुनाव आयोग चली गई है। मैं कांग्रेस के लोगों से यह पूछना चाहता हूं कि उन्हें ’राम’ शब्द से आपत्ति है या ’मंदिर’ से। अगर राम से आपत्ति है, तो यह शब्द महात्मा गांधी की समाधि पर लिखा है। रघुपति राघव राजाराम उनका प्रिय भजन था और रामराज्य उनका आदर्श था। क्या यह सब सांप्रदायिक है? अगर मंदिर शब्द से आपत्ति है, तो चुनाव के मौसम में कांग्रेस के नेता ही सबसे…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I भोपाल कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह की चुनाव आयोग में शिकायत की है। दरअसल इन दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश दौरे पर है। इसी कड़ी में आज वे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रवास पर थे। इस दौरान अमित शाह ने राजधानी भोपाल स्थित बड़े तालाब पर राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। अमित शाह की शिकायत अपने मध्यप्रदेश दौरे के दौरान अमित शाह ने कई जनसभाएं और रैलियां की। लेकिन…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I सिंगरौली आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र से केजरीवाल की उम्मीदवार व महापौर रानी अग्रवाल पर परिवार वाद और पार्टी कार्यकर्ताओ की उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया है। आप प्रदेश सचिव शाह ने रविवार को दोपहर एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मै अंन्ना हजारे आंदोलन से पार्टी से जुडा हुआ हूँ, जिसमे मैंने नगर निगम सिंगरौली में भाजपा कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़कर श्रीमती अग्रवाल को महापौर बनवाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में अग्रवाल…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I मुरैना । देवेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रविवार दोपहर भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की एक गाड़ी ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला समेत कुल चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महिला और युवकों को सर में गंभीर जोटें आई है। और ‌आसपास खड़े कुछ अन्य 4-5 लोगों को भी मामूली चोटे आई है। इस दुर्घटना के बाद जिसके बाद इन घायलों को ग्रामीणों की…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I निवाडी । देवेश गुप्ता लगभग 18 दिन बाद मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है और सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ जनता के बीच पहुंचकर अपनी अपनी पार्टी और सरकार की उपलब्धियां गिनाने में जुटे हैं। इसके लिए सियासी दलों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के अजब गजब तरीके अपना रहे है। तथा जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं वही निवाड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला जहां वोट के साथ जनता से नोट की भी मांग की जा रही है। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता राजदीप राठौर दरअसल निवाड़ी…

Read More

पब्लिक फर्स्ट I दिल्ली केरल के एर्नाकुलम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कन्वेंशन सेंटर में आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है, मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल के एर्नाकुलम में एक ईसाइयों की प्रार्थना सभा में एक एके बाद एक 3 गंभीर धमाके हुए है। इस घटना की शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि यह ब्लास्ट एक आतंकवादी हमला हो सकता है। बताया जा रहा है कि बम निष्क्रियकरण दल और विवादात्मक विज्ञान दल घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। केरल में विस्फोट – 1 की मौत, 20 घायल…

Read More