Author: Public First News

मंगलवार को हुई ताज़ा बर्फबारी के कारण रणनीतिक श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे (NH-44) ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह की सभी फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के काजीगुंड में नवयुग टनल और रामबन जिले के बनिहाल में बर्फ जमा होने के कारण हाईवे अगले आदेश तक बंद रहेगा। ट्रैफिक विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नवयुग टनल के अंदर और आसपास ताज़ा बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद है और जम्मू से श्रीनगर और इसके विपरीत किसी वाहन को आने-जाने की इजाज़त नहीं होगी। इसके…

Read More

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां मेले के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परा गांव में आयोजित मेले के दौरान बीती रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इस फायरिंग की घटना में पृथ्वीराज राजपूत को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मारपीट के दौरान दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है। घटना…

Read More

उज्जैन में आज सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शहर के कई हिस्सों में हल्की मावठे की बारिश देखने को मिली, जिससे ठंड में वृद्धि दर्ज की गई। बादलों की मौजूदगी ने मौसम को और सुहावना बना दिया है, लेकिन ठंडक का असर अब और महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 26 जनवरी की रात उज्जैन में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री तक पहुंचा। यह पिछले दो दिनों के तापमान के मुकाबले थोड़ा ऊपर है। उज्जैनवासियों ने बताया कि हल्की बारिश और…

Read More

रायसेन के सांची में शिक्षा का अपमान, मासूमों से कराई जा रही सफाई देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा था। राजधानी में संविधान, अधिकारों और लोकतंत्र की मजबूती की बातें हो रही थीं। प्रधानमंत्री देश के बच्चों और बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए “लाड़ली बहना” और “स्कूल चलो” जैसे अभियानों पर ज़ोर दे रहे थे। लेकिन मध्यप्रदेश के रायसेन ज़िले से शिक्षा व्यवस्था का एक ऐसा शर्मनाक चेहरा सामने आया, जिसने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बच्चों से पढ़ाई नहीं, कराई जा रही झाड़ू-पोछा मामला रायसेन ज़िले के सांची विकासखंड के एक प्राथमिक शासकीय…

Read More

छतरपुर जिले के महोबा रोड पर गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवारी गांव के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में लवकुशनगर के बीआरसी राजेश रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार गौरिहार बीआरसी अमरनाथ व्यास गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्टो कार (क्रमांक एमपी 16 सी 6021) अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे राजेश रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल अमरनाथ व्यास को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी…

Read More

बड़नगर तहसील के दंगवाड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध बोरेश्वर महादेव मंदिर में बीती देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी तीन दान पेटियों को तोड़कर लाखों रुपये की दान राशि बोरे में भरकर चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस चोरी की वारदात को कुल पांच लोगों ने अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर तीन युवक मंदिर के अंदर दान पेटियां तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दो अन्य…

Read More

शिप्रा तट पर पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, सिंहस्थ मेले के प्रचार के लिए विशेष आयोजन 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में पवित्र शिप्रा नदी के तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह ऐतिहासिक क्षण रहा, क्योंकि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस धार्मिक स्थल पर तिरंगा लहराया। कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी भी ली। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर एक विशाल मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित करने की योजना की घोषणा की।…

Read More

ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण, संदेश वाचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा क्षेत्र शाहनगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर स्थित जनपद कार्यालय, तहसील, पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), वन विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न शासकीय और अशासकीय संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसी क्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया और ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जागा देशभक्ति का जोश कार्यक्रम…

Read More

SDM पट्टन गुलजार अहमद ने कॉलेज ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया बारामूला ज़िले के पट्टन शहर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे देशभक्ति के उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पट्टन के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहाँ सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) पट्टन गुलजार अहमद राथर (JKAS) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्च-पास्ट की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए SDM ने पट्टन क्षेत्र के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान की भावना को मजबूत करने में इस दिन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपखंड पट्टन में…

Read More

घाटी के अन्य ज़िलों की तरह शोपियां ज़िले में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। ज़िले का मुख्य और सबसे बड़ा कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस (DPL) शोपियां में आयोजित हुआ, जहाँ डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल की चेयरपर्सन बिलकिसा जान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्च-पास्ट की सलामी ली। समारोह में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बलों के जवान, सिविल प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परेड में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, होम गार्ड्स, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज़, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टुकड़ियों ने…

Read More