Author: Public First News

हर नेता – चाहे वो किसी भी पार्टी का हो वो हर बार एक ही राग अलापता है । हमने इतने करोड़ की सौगात दी या हम इतने करोड़ की सौगात देंगे / विकास करवायेंगे । गौर किजियेगा :हर चुनाव, हर मंच और हर विज्ञापन में एक ही राग—“हमने इतने करोड़ की सौगात दी।”“हमने इतने करोड़ के विकास कार्य करवाए।” सवाल सीधा है—ये करोड़ रुपये आए कहां से? क्या किसी नेता ने अपनी ज़मीन बेची?अपनी जायदाद गिरवी रखी?अपनी जेब से पैसा दिया? नहीं। बिल्कुल नहीं। तो फिर बार-बार “हमने करवाया” क्यों कहा जाता है? सच ये है कि—ये नेताओं की…

Read More

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने नए दायित्व के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया और भविष्य की दिशा स्पष्ट की। पंकज चौधरी, जो कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के सांसद हैं, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष होना उनके लिए गौरव की बात है और वे संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करने में पूरी शक्ति लगाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका काम करने का तरीका सबको साथ लेकर चलना है, और वे सदैव कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा…

Read More

बाबा महाकाल की कृपा और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ लगातार सशक्त हो रही हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में आज धार और बैतूल में पीपीपी मॉडल पर दो नए मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी जा रही है। इन मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और…

Read More

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां कुदरत का करिश्मा एक बड़ी त्रासदी में बदल गया। सोमवार को एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों नवजातों की जान नहीं बचाई जा सकी। राहत की बात यह है कि प्रसूता सुरक्षित है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्राम रोराढ़ेकनी माल निवासी गुन्नो, पति जगर सिंह, को प्रसव पीड़ा के चलते सोमवार को जुन्नारदेव अस्पताल लाया गया था। गर्भावस्था के सातवें महीने में महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने…

Read More

मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध खनिज संपदा के बल पर तेजी से देश के प्रमुख खनिज हब के रूप में उभर रहा है। प्रदेश की खनिज संपदा न केवल आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है, बल्कि औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रही है। राज्य में खनन क्षेत्र में हो रही प्रगति ने विकास की दिशा को और अधिक सशक्त किया है। प्रदेश की खनिज धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। पन्ना के विश्वप्रसिद्ध हीरे को GI टैग मिलना इस विशिष्टता का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल पन्ना बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए…

Read More

न्यायपालिका से जुड़े एक बेहद संवेदनशील मामले में अब प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई है।आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा से जुड़े फर्जी न्यायिक आदेश मामले में आरोपियों को जमानत देने वाले सेशन जज का तबादला कर दिया गया है। हाईकोर्ट जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल ने इंदौर जिला न्यायालय में पदस्थ सेशन जज प्रकाश कसेरा का तबादला आदेश जारी किया है।जज कसेरा को इंदौर से सीधे रामपुर सेशन कोर्ट में पदस्थ किया गया है। यह आदेश एक दिन पहले पारित हुआ, और इसे उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें न्यायपालिका के भीतर से ही फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप सामने…

Read More

जम्मू-कश्मीर सीनियर पुरुष सॉफ्टबॉल टीम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। 14 से 18 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल के दत्तापुलिया में आयोजित 47वीं सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में J&K टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर केंद्र शासित प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 27 मजबूत और अनुभवी टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों और दबाव भरे हालातों के बीच जम्मू-कश्मीर टीम ने अनुशासन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प का परिचय…

Read More

कड़ी ठंड के बावजूद कश्मीर घाटी में देशी और विदेशी पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। बर्फ से ढके पहाड़, ठंडा मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन गए हैं। घाटी की सुरम्य वादियां, जियोलॉजिकल नजारों और साफ-सुथरी झीलों ने इसे सर्दियों में पर्यटन के लिए आदर्श स्थल बना दिया है। पर्यटकों का कहना है कि यहां आने का अनुभव बेहद सुखद है। हालांकि मौसम कठोर है, लेकिन प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाने के कारण वे पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी के साथ स्थानीय लोगों की मेहमाननवाज़ी और होटलों, रिसॉर्ट्स…

Read More

22 दिसंबर को खगोलीय दृष्टि से वर्ष का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। इस अवसर पर उज्जैन के जीवाजीगंज वेधशाला में शंकु यंत्र के माध्यम से इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष देखने का अवसर प्राप्त हो रहा है। शंकु यंत्र के माध्यम से सूर्य की छाया की लंबाई का अवलोकन किया जा सकता है, जो पूरे दिन मकर रेखा पर लंबवत दृष्टिगोचर होती है। इस वर्ष 22 दिसंबर को उज्जैन में सूर्योदय सुबह 7:05 बजे और सूर्यास्त शाम 5:46 बजे होगा। इससे दिन की कुल अवधि 10 घंटे 41 मिनट और रात की कुल अवधि 13 घंटे…

Read More

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला राजनीतिक भ्रम फैलाने का है और सरकार ने तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की है। पिछले कुछ दिनों से कोडीन कफ सिरप का मामला गरमाया हुआ है. अब इस मामले में गठित एसआईटी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें अब तक की जांच में सामने आए तथ्‍यों को शामिल किया गया है. रिपोर्ट में कहा कि कोडीनयुक्त कफ सिरप 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मेडिकली…

Read More