Author: Public First News

आज नई दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। भेंट के दौरान विधि एवं न्याय से जुड़े मुद्दों, संसदीय कार्यों की भूमिका और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर संस्थागत मजबूती, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी संवाद हुआ। अर्जुन राम मेघवाल ने अपने दायित्वों…

Read More

मंत्री विश्वास सारंग ने बोरगांव स्थित सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य समिति के प्रशासनिक कार्यों और व्यवसायिक गतिविधियों का अवलोकन करना था। मंत्री ने लेखाकार के कार्यों की समीक्षा की और उनके संतोषजनक प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रबंधक को CPPP (को-ऑपरेटिव पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसर सृजित करने के निर्देश दिए। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सेवा सहकारी समिति में व्यवसाय की अपार संभावनाएँ हैं और इसे आगे बढ़ाने के लिए औद्योगिक कंपनियों के साथ साझेदारी के अवसर तलाशना महत्वपूर्ण है।…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उनके नए पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई दी और उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में किए जा रहे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सक्षम, संगठित और जनोपयोगी बनाने की दिशा में काम करने की…

Read More

मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने रविवार को एक अहम एडवाइजरी जारी करते हुए देशभर के इंटरनेट यूजर्स को सतर्क किया है। साइबर पुलिस के मुताबिक हाल ही में करीब 68 करोड़ इंटरनेट यूजर्स की ई-मेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लगने का मामला सामने आया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर किसी का ई-मेल अकाउंट हैक हो जाता है, तो साइबर अपराधी इसके ज़रिए सोशल मीडिया अकाउंट्स, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य एप्स तक भी पहुंच बना सकते हैं। ऐसे में तुरंत पासवर्ड रीसेट करना बेहद ज़रूरी है। स्टेट साइबर पुलिस का कहना है…

Read More

उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों से पारित उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट विधेयक, 2025 को राज्यपाल की मंज़ूरी मिल गई है। राज्यपाल की स्वीकृति के साथ ही यह विधेयक अब विधिवत कानून बन गया है। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी आज विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे द्वारा सदन को औपचारिक रूप से दी जाएगी। नया कानून श्री बांके बिहारी जी मंदिर, वृंदावन के प्रबंधन और संचालन को लेकर एक संगठित, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से लाया गया है। सरकार का कहना है कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य…

Read More

उत्तर-पश्चिम भारत का सबसे प्राचीन भूगर्भीय कवच—आज अपने अस्तित्व की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर 2025 के उस फैसले ने, जिसमें सिर्फ 100 मीटर से ऊँची पहाड़ियों को ही ‘अरावली’ मानने का मानदंड तय किया गया, पर्यावरणविदों के बीच खतरे की घंटी बजा दी है। यह तकनीकी परिभाषा नहीं, पर्यावरणीय आत्मघात है—जिससे राजस्थान की लगभग 90% अरावली पहाड़ियाँ खनन के लिए खुल जाएँगी और दिल्ली–एनसीआर का इकोसिस्टम सीधे निशाने पर आ जाएगा। 2002 में सुप्रीम कोर्ट ने अरावली में खनन पर सख्त रोक लगाई थी। इसके बावजूद अवैध खनन फलता-फूलता रहा। सरकारी रिपोर्टें बताती…

Read More

भारत में धर्मनिरपेक्षता का अर्थ सह-अस्तित्व है,धार्मिक प्रतीकों का थोपना नहीं। लेकिन अब सवाल उठ रहा है—क्या देश के कुछ स्कूल शिक्षा नहीं, धर्मांतरण का सॉफ्ट मॉडल चला रहे हैं? मध्यभारत के कई विद्यालयों मेंहिंदू छात्रों को बिना अभिभावकों की अनुमति क्रिसमस कार्यक्रमों में सांता क्लॉस बनने और क्रिसमस ट्री लाने के लिए कहा जा रहा है। और यही से विवाद शुरू होता है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मध्यभारत ने साफ शब्दों में कहा है— “हमारे बच्चेश्रीराम बन सकते हैं,श्रीकृष्ण बन सकते हैं,भगवान बुद्ध, महावीर,गुरु गोविंद सिंह,महापुरुष और क्रांतिकारी बन सकते हैं—लेकिन सांता क्लॉस नहीं। यह भारत है।संतों…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ को लेकर फैलने वाली धारणाओं पर बड़ा बयान दिया है। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा कि RSS को BJP के लेंस से देखने की कोशिश करना एक बड़ी गलती है। संघ केवल किसी राजनीतिक दल से जुड़ा संगठन नहीं है, बल्कि उसका उद्देश्य कहीं व्यापक और सामाजिक है। भागवत ने कहा कि संघ को केवल देखकर नहीं समझा जा सकता, बल्कि उसे अनुभव करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “बहुत से लोग संघ को BJP के चश्मे से समझने की कोशिश करते हैं, यह सही तरीका…

Read More

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को “खेलो एमपी यूथ गेम्स–2025- मध्यप्रदेश का ओलंपिक” के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि देश में पहली बार ऐसा होगा, जिसमें खेल विभाग के साथ सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ मिलकर समन्वित रूप से प्रतियोगिताओं का संचालन करेंगे। मंत्री श्री सारंग ने जानकारी दी कि खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025- मध्यप्रदेश का ओलंपिक” 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक संपन्न होगा। चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से प्रारंभ होगी, जिसमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएँ 10 से 15 जनवरी, जिला स्तरीय 16 से 20…

Read More

आज हमारा विशेष कवरेज जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के खानपोरा इलाके से, जहां अचानक आए घने कोहरे और भूस्खलन ने पूरे क्षेत्र को भयावह स्थिति में डाल दिया है। यह प्राकृतिक आपदा न केवल स्थानीय लोगों के लिए खतरे की घंटी बन गई है, बल्कि पूरे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल भी पैदा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खानपोरा क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और घने कोहरे के साथ पहाड़ी ढलानों से मिट्टी और मलबा खिसकने लगा। भूस्खलन की यह घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। भूस्खलन…

Read More