Author: Public First News

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए खुशियों का नया पिटारा खोलने जा रही है। अगले वर्ष यानी 2026 में राज्य सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का मेगा प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्चाधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था, जिसके बाद इन भर्तियों को हरी झंडी दे दी गई है। इस नई पहल के साथ ही योगी सरकार 10 साल के कार्यकाल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने वाली प्रदेश की पहली सरकार बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।…

Read More

कश्मीर की घाटी में अब खेती और बागवानी तकनीक के नए युग में प्रवेश कर रही है, और इसके पीछे हैं 19 वर्षीय युवा छात्र हाज़िक हुसैन। त्राल का यह युवा छात्र एक स्मार्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के तरीकों से जोड़ रहा है। हाज़िक हुसैन का यह इनोवेटिव ऐप मौसम, मिट्टी के विश्लेषण, कीट नियंत्रण और फसलों की देखभाल के लिए डिजिटल सलाहकार के रूप में कार्य करता है। ऐप किसानों को उनके खेतों के लिए रियल-टाइम जानकारी और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के सुझाव प्रदान करता है। हाज़िक ने कहा,…

Read More

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मानसर के पास एक छोटे से गांव में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय लोगों ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को गांव और आसपास के इलाकों में घूमते हुए देखा। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीन अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध तरीके से गांव में और उसके आसपास घूमते पाए गए। उनके व्यवहार ने गांववालों में चिंता पैदा कर दी, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके का जायजा लिया।…

Read More

हाल ही में सोशल मीडिया पर अंडों को लेकर फैल रही खबरों ने लोगों में डर और हड़कंप मचा दिया था। इन खबरों में दावा किया गया था कि अंडों में हानिकारक रसायन या कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ मौजूद हैं। इस तरह की अफवाहें न केवल आम जनता में चिंता फैलाती हैं, बल्कि स्थानीय बाजार और व्यापार पर भी असर डाल सकती हैं। हालांकि, खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस मामले में तुरंत और जिम्मेदार कदम उठाए। विभाग ने विभिन्न बाजारों से अंडों के नमूने इकट्ठा किए और उन्हें वैज्ञानिक मानकों के अनुसार परीक्षण के लिए भेजा। परीक्षण का उद्देश्य…

Read More

मध्यप्रदेश में विकास की नई पहल के तहत PM MITRA Park, धार के निर्माण और विस्तार के लिए जिन परिवारों ने अपना घर देकर सहयोग किया, उनके योगदान को राज्य सरकार ने सराहा है। यह कदम राज्य की समृद्धि और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सरकार ने बताया कि परियोजना के लिए जमीन और संसाधन उपलब्ध कराने वाले परिवारों ने न केवल व्यक्तिगत बलिदान दिया, बल्कि राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सहयोग को देखते हुए राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों का सम्मानपूर्वक पुनर्वास सुनिश्चित कर रही है। पुनर्वास योजना…

Read More

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते बुधवार-गुरुवार की रात 12 बजे से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP का चौथा फेज लागू कर दिया गया है। इसके तहत अब सिर्फ BS-6 इंजन वाली गाड़ियों को राजधानी में एंट्री मिल रही है। कम मानक वाली, दिल्ली के बाहर की गाड़ियों पर सख्त रोक लगाई गई है। इससे कम मानक वाले, दिल्ली के बाहर की गाड़ियों को शहर में आने नहीं दिया जा रहा है। इस फैसले से दिल्ली में बाहर से रोजाना आने-जाने वाली 12 लाख गाडियों पर असर पड़ा है। नोएडा से 4 लाख से ज्यादा, गुरुग्राम से 2 लाख…

Read More

केंद्र सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़े निजी कागजात प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) से गायब नहीं हुए हैं। सरकार के अनुसार, इन कागजातों का पूरा विवरण मौजूद है और नेहरू के 51 कार्टन दस्तावेज वर्तमान में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पास हैं। सरकार ने बताया कि वर्ष 2008 में गांधी परिवार के अनुरोध पर ये कागजात आधिकारिक रूप से उन्हें सौंपे गए थे। हालांकि, केंद्र का कहना है कि ये दस्तावेज किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं हैं, बल्कि देश की ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिन्हें सार्वजनिक अभिलेखागार (पब्लिक आर्काइव)…

Read More

अब तक तंबाकू को आमतौर पर कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की बीमारियों से जोड़कर देखा जाता रहा है, लेकिन अब इसके दुष्परिणामों की सूची में एक और गंभीर खतरा जुड़ गया है। यह खतरा है पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर पड़ने वाला सीधा और गहरा असर। यह कोई आशंका या सामान्य चेतावनी नहीं, बल्कि ठोस वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित सच्चाई है, जिसे एम्स भोपाल के एक अध्ययन ने स्पष्ट रूप से सामने रखा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में किए गए इस वैज्ञानिक शोध में यह साबित हुआ है कि तंबाकू का सेवन पुरुषों के शुक्राणुओं को…

Read More

जम्मू-कश्मीर विद्युत विकास विभाग (JKPDD) के एक और लाइनमैन की ड्यूटी के दौरान दर्दनाक मौत ने पूरे विभाग और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ा दी है। अनंतनाग जिले के मोंगहॉल क्षेत्र में कार्यस्थल पर हुए एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लाइनमैन अब हामिद मीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना पर जम्मू-कश्मीर विद्युत कर्मचारी संघ (JKEU) ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं। संघ ने इसे विभागीय फील्ड स्टाफ की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच और तत्काल सुधारात्मक कदमों…

Read More

संसद भवन में बुधवार को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत के टेलीकॉम क्षेत्र की उपलब्धियों और 5जी नेटवर्क की प्रगति के आंकड़े सदन के पटल पर रखे। मंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में भारत का टेलीकॉम निर्यात 72 प्रतिशत बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये से 18,406 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि आयात 51,000 करोड़ रुपये के स्तर पर स्थिर है। सिंधिया ने कहा कि यह आंकड़ा भारत की टेलीकॉम आत्मनिर्भरता और वैश्विक बाजार में मजबूती की कहानी बयां करता है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल…

Read More