Author: Public First News

ओरछा वन अभ्यारण्य क्षेत्र के सिंहपुरा जंगलों में रात के अंधेरे में सागौन की अवैध कटाई और तस्करी का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की। वन रेंजर आदित्य पुरोहित के नेतृत्व में टीम ने रात के समय जंगल में गश्त के दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोका। वाहन हुंडई कार थी, जिसमें 11 नग से अधिक सागौन की लकड़ी अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वाहन पर “INDIAN ARMY”…

Read More

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मकर संक्रांति के अवसर पर समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सी.आर.सी.), भोपाल में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा आयोजित “पतंग उत्सव” कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मंत्री ने दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद कर पर्व की शुभकामनाएँ दी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे त्योहार सामाजिक समरसता, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं, और…

Read More

जनपद बांदा के बबेरू तहसील अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र को दहला दिया है। डायल 112 में तैनात एक सिपाही ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही घरेलू विवाद के चलते गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना मिलते…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल के दर्शन कर महाकाल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। पांच दिवसीय यह भव्य आयोजन 14 से 18 जनवरी तक महाकाल लोक में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन की संगीतमय प्रस्तुति ने महाकाल लोक में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण रच दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार पहली बार धर्मनगरी उज्जैन में महाकाल महोत्सव का आयोजन कर रही है। यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में…

Read More

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की 64वीं बटालियन ने KVK मलंगपोरा, अवंतीपोरा में नागरिक कार्रवाई पहल के तहत एक बहु-कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आजीविका-उन्मुख कौशल से लैस करना और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना है। कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय वर्मीकम्पोस्ट कौशल प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग तीस युवाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण से युवाओं को कृषि और पर्यावरण संबंधी कौशल सीखने का अवसर मिला। साथ ही, कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन…

Read More

आज की ये खबर सिर्फ़ एक विधायक की नहीं है।आज सवाल सिस्टम का है। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा के एक विधायक सामने आते हैं…हनी ट्रैप का आरोप लगाते हैं…2 करोड़ रुपये की मांग की बात कहते हैं…और कहते हैं कि पुलिस FIR तक दर्ज नहीं कर रही। अब ज़रा रुकिए। अगर आरोप झूठे हैं—तो FIR क्यों नहीं, जांच क्यों नहीं? और अगर आरोप सच हैं—तो क्या वाकई अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैंकि विधायक तक से वसूली हो रही है? और सबसे बड़ा सवाल—पुलिस ने फैसला कब कर लिया कि जांच की जरूरत ही नहीं? क्या सिस्टम…

Read More

जालौन में कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे गोकशी के संगठित गिरोह की मंगलवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली कोंच की संयुक्त टीम से कोतवाली कोंच क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोवा व रवा संपर्क मार्ग पर देर रात चेकिंग के दौरान की। पुलिस फायरिंग में घायल दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन दो बदमाशों को गोली लगी है, उसमें एक सजायाफ्ता है, जो पैरोल पर छूट कर आया था और दूसरा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।…

Read More

टीकमगढ़ जिले में दो दिनों से लापता एक सर्राफा व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर पगारा के जंगल में व्यापारी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान राहुल सोनी (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी कटरा बाजार, टीकमगढ़ के रूप में हुई है। राहुल सोनी मजना क्षेत्र में सर्राफा की दुकान संचालित करते थे। परिजनों के अनुसार वह सोमवार शाम दुकान बंद कर टीकमगढ़ लौट रहे थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचे। देर रात तक संपर्क न…

Read More

सीनियर BJP नेता सोफी यूसुफ ने बुधवार को पार्टी के एक कन्वेंशन के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि जम्मू को कश्मीर से अलग करने की कोई भी कोशिश की गई, तो वे करीब एक लाख कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ देंगे। BJP के इस कन्वेंशन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान सोफी यूसुफ ने BJP नेता शाम लाल शर्मा के हालिया बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे गैर-जिम्मेदाराना और जम्मू-कश्मीर की एकता के लिए नुकसानदायक बताया। “जम्मू-कश्मीर एक…

Read More

वाराणसी में तैनात आईपीएस अधिकारी डॉ. इशांत सोनी आज के युवाओं के लिए एक मिसाल बन चुके हैं।एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद जहां ज़्यादातर लोग डॉक्टर बनकर सीमित रह जाते हैं, वहीं डॉ. इशांत सोनी ने देश सेवा के लिए एक बड़ा फैसला लिया। एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने दो साल तक सरकारी चिकित्सक के रूप में सेवा दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बनने का सपना साकार किया। वाराणसी में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात डॉ. सोनी को हाल ही में प्रमोशन देकर ADCP बनाया गया।प्रमोशन के बाद वाराणसी…

Read More