पब्लिक फर्स्ट। जूनागढ़।

गुजरात के जूनागढ़ में एक धार्मिक स्थान को हटाने के नोटिस पर बवाल हो गया। नोटिस देने के विरोध में शुक्रवार देर रात 600 से ज्यादा लोग धर्मस्थल के पास इकठ्ठा हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद इन्होंने पुलिस थाने को घेर लिया। पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पुलिस ने बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। DSP के अलावा चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अब तक 174 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जूनागढ़ में मजेवडी रोड के पास सड़क पर एक दरगाह है। इसे जूनागढ़ नगर निगम ने पांच दिन पहले नोटिस जारी किया था। कहा था कि वे इसके दस्तावेज पेश करें। SP रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि नोटिस के खिलाफ कल वहां 500 से 600 लोग जमा हो गए। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। वे नहीं माने और रात करीब 10.15 बजे पथराव शुरु कर दिया।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link